मधुबनी , अप्रैल 27 -- बिहार में मधुबनी जिले के रहिका थाना क्षेत्र से पुलिस ने 500 ग्राम गांजा के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है।

पुलिस सूत्रों ने सोमवार को बताया कि सूचना मिली थी कि रहिका थाना क्षेत्र के कनैल गांव में गांजा की तस्करी की जा रही है। सूचना के आधार पर थानाध्यक्ष के नेतृत्व में एक टीम ने छापेमारी की। इस दौरान पुलिस ने श्याम सुंदर यादव नामक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से 500 ग्राम गांजा बरामद किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित