मधुबनी , अप्रैल 09 -- बिहार में मधुबनी जिले की पुलिस ने जाली नोट का कारोबार करने के मामले में फरार अप्राथमिकी अभियुक्त को पंडौल थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। जयनगर थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान पंडौल थाना क्षेत्र के उदयपुर विदुआर गांव के वार्ड नंबर 12 निवासी मो. ओबैश आलम है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार व्यक्ति इस कांड में पूर्व में सभी आरोपी की गिरफ्तारी हो चुकी है। गुड्डू चौधरी को जयनगर पुलिस रिमांड पर लिया था। हालांकि जाली नोट मामलें में बासोपट्टी में भी थाना कांड 42/25 दर्ज है। जिसमें मो. ओबैश आलम और गुड्डू चौधरी की गिरफ्तारी हुई थी।

थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि जाली नोट कारोबार मामलें में फरार आरोपी मो. ओबैश आलम अपने घर पर छुपा हुआ है। इसके बाद पुलिस ने मो. ओबैश आलम को पंडौल थाना क्षेत्र स्थित उसके घर से गिरफ्तार कर लिया।

गौरतलब है कि जनवरी 2025 में सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) 48 वीं बटालियन जयनगर के अंतर्गत कमला बीओपी के जवानों ने थाना क्षेत्र के निबंधन कार्यालय के पास से जाली नोट के कारोबारी कलुआही थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर दतुआर गांव निवासी प्रभात यादव को 23 हजार तीन सौ भारतीय एवं 53 हजार नेपाल जाली नोट के साथ गिरफ्तार किया। एसएसबी द्वारा पूछताछ करने पर गिरफ्तार व्यक्ति ने जाली नोट रुद्रपुर थाना क्षेत्र के गधराईन गांव निवासी गुड्डू चौधरी से लेने की बात बताई । पुलिस ने गुड्डू चौधरी को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ की। उसने बताया कि यह जाली नोट जयनगर थाना क्षेत्र के कमलावाङी गांव निवासी रौशन पासवान को देने जा रहा है। गुड्डू चौधरी ने गिरफ्तार आरोपी मो. ओबैश आलम का नाम भी बताया। आखिरकार लंबे समय बाद पुलिस को सफलता मिली और जाली नोट मामलें के आरोपी को गिरफ्तार किया गया ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित