मथुरा , फरवरी 10 -- उत्तर प्रदेश में मथुरा जिले के महावन थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक परिवार के पांच सदस्यों के शव कमरे में मिलने सनसनी फैल गयी।

पुलिस ने बताया कि खप्परपुर गांव में घर के भीतर पति, पत्नी और उनके तीन मासूम बच्चों के शव बरामद हुए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया और आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। ग्रामीणों के अनुसार, परिवार के सदस्य जब सुबह काफी देर तक अपने कमरे से बाहर नहीं निकले, तो पड़ोसियों को संदेह हुआ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित