जालौन , जनवरी 16 -- उत्तर प्रदेश के जालौन में जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने 18 जनवरी को आयोजित होने वाले विशेष मतदाता सूची शुद्धिकरण अभियान की तैयारियों की समीक्षा की।

उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए मतदाता सूची का शुद्धिकरण अत्यंत आवश्यक है और इसके लिए सभी विभाग आपसी समन्वय से कार्य करें। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि 18 जनवरी को समस्त बूथ लेबिल अधिकारी (बीएलओ) अपने-अपने मतदान केंद्रों पर अनिवार्य रूप से उपस्थित रहेंगे और ड्राफ्ट मतदाता सूची व एएसडीडीआर सूची का वाचन कर आम नागरिकों को जानकारी उपलब्ध कराएंगे। उन्होंने कार्यक्रम के व्यापक प्रचार-प्रसार पर विशेष बल देते हुए कहा कि प्रत्येक नागरिक तक यह सूचना पहुंचना चाहिए कि निर्धारित तिथि को बीएलओ मतदान केंद्रों पर उपलब्ध रहेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित