इंफाल , जनवरी 14 -- सुरक्षा बलों ने मणिपुर में अवैध रूप से की जा रही अफीम की खेती को नष्ट किया गया और इंफाल पश्चिम जिले से तीन उग्रवादियों को गिरफ्तार किया । आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी है।
सूत्रों ने बताया कि मंगलवार को एक संयुक्त टीम ने चंदेल जिले के चकपिकारोंग थाना क्षेत्र के एक पहाड़ी इलाके में एक अभियान के दौरान लगभग 65 एकड़ में अफीम की फसल को नष्ट कर दिया। मौके पर मिली दो अस्थायी झोपड़ियों, अफीम के पौधों, बीजों और खेती के अन्य सामानों को भी नष्ट कर दिया गया।
वहीं एक अन्य अभियान में एक कार्यकारी मजिस्ट्रेट के साथ एक और संयुक्त टीम ने सेनापति जिले के सेनापति थाना क्षेत्र के तहत एक पहाड़ी इलाके में लगभग 30 एकड़ अफीम की फसल को नष्ट करने में सफलता हासिल की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित