इंफाल , फरवरी 03 -- भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की मणिपुर में चुनी हुई सरकार को बहाल करने पर चर्चा के लिये मंगलवार को एक बैठक हो सकती है।

भाजपा के एक वरिष्ठ नेता ने कहा कि पार्टी संसदीय बोर्ड ने श्री तरुण चुघ को मणिपुर में भाजपा विधानमंडल दल के नेता के चुनाव की देखरेख के लिए केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया है, जो नयी सरकार के गठन की तैयारी में एक औपचारिक कदम है।

भाजपा नेता ने कहा कि विधायक पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व से निर्देशों का इंतज़ार कर रहे थे। हालांकि, उन्हें बाद में बताया गया कि सरकार गठन पर चर्चा के लिए आज एक बैठक हो सकती है। ज़्यादातर राजग विधायक राष्ट्रीय राजधानी में डेरा डाले हुए हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित