इंफाल , अप्रैल 12 -- मणिपुर के पांच जिलों में मोबाइल इंटरनेट और डेटा सेवाओं पर रोक जारी रही, जबकि रविवार को सुबह पांच बजे से अपराह्न तीन बजे तक निषेधाज्ञा में ढील दी गयी है।

गौरतलब है कि मणिपुर सरकार ने सात अप्रैल को इंफाल पश्चिम, इंफाल पूर्व, थौबल, काकचिंग और बिष्णुपुर सहित पांच जिलों में इंटरनेट सेवाओं पर प्रतिबंध लगा दिया था। सरकार की ओर से यह कदम कुकी उग्रवादियों के संदिग्ध हमले में दो बच्चों की हत्या के बाद उठाया गया।

सरकार ने आठ अप्रैल को जारी एक पिछले आदेश के अनुसार, नियंत्रित और "उदार" तरीके से ब्रॉडबैंड सेवाओं को कुछ शर्तों के साथ बहाल कर दिया था, जबकि मोबाइल इंटरनेट सेवाओं पर प्रतिबंध जारी रहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित