इम्फाल , अप्रैल 02 -- सुरक्षा बलों ने मणिपुर में उग्रवाद विरोधी अभियानों के तहत भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किया और विभिन्न प्रतिबंधित संगठनों के दो सक्रिय कैडरों को गिरफ्तार किया।
सुरक्षा बलों की एक संयुक्त टीम ने बुधवार को थोउबल जिले के हेइरोक थाने के तहत खंगाबॉक महादेव चिंग क्षेत्र से बड़ी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित