इम्फाल , मार्च 19 -- मणिपुर सरकार ने एलपीजी और अन्य पेट्रोलियम उत्पादों की जमाखोरी रोकने के लिए टीमों का गठन किया है।
मणिपुर के निदेशक (सीएएफ एवं पीडी) के. बोनो सिंह ने गुरुवार को कहा कि राज्य में एलपीजी और अन्य पेट्रोलियम उत्पादों की कालाबाजारी एवं जमाखोरी की निगरानी एवं रोकथाम के लिए तत्काल प्रभाव से उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण निदेशालय, इम्फाल के कार्यालय में एक नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है।
उन्होंने कहा कि राज्य में एलपीजी और अन्य पेट्रोलियम उत्पादों से संबंधित शिकायत दर्ज कराने, जानकारी साझा करने या प्राप्त करने के इच्छुक उपभोक्ता/जनता संबंधित नियंत्रण कक्ष या जिला निगरानी समिति से संपर्क कर सकते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित