इंफाल , अप्रैल 21 -- मणिपुर में मंगलवार को भूकंप के मध्यम झटके महसूस किये गये। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 5.2 मापी गयी। मणिपुर के अलावा नागालैंड और मेघालय में भी भूकंप के झटके महसूस किये गये।
राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (एनसीएस) के अनुसार भूकंप आज तड़के 5:50 बजे आया और इसका केंद्र कामजोंग में स्थित था।
प्राप्त रिपोर्ट के अनुस भूकम्प से अभी तक किसी प्रकार की जनहानि अथवा नुकसान की कोई खबर नहीं है। इसका असर मणिपुर और पड़ोसी राज्यों जैसे नागालैंड और मेघालय के कुछ हिस्सों में महसूस किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित