मैहर , अप्रैल 10 -- मध्यप्रदेश में मैहर जिले के रामनगर थाना क्षेत्र के कुबरी गांव में मगरमच्छ के हमले से एक चरवाहा गंभीर रूप से घायल हो गया।

पुलिस सूत्रों के अनुसार अजय कोल (17) गुरुवार को बाणसागर नहर के पास मवेशी चरा रहा था, तभी झाड़ियों में छिपे मगरमच्छ ने उस पर हमला कर दिया। अचानक हुए हमले में वह बुरी तरह घायल हो गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से उसे तत्काल उपचार के लिए मैहर अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज जारी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित