मऊ , अप्रैल 10 -- उत्तर प्रदेश में मऊ जिले के घोसी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार बोलेरो कार की चपेट में आने से मोटरसाइकिल पर सवार तीन युवकों की मौत हो गई।

पुलिस सूत्रों ने शुक्रवार को बताया कि क्षेत्र के बीबीपुर निवासी आजाद यादव, प्रमोद यादव व बेचन यादव एक ही मोटरसाइकिल पर सवार होकर घोसी बाजार आए हुए थे। देर रात वह लोग घोसी से अपने घर बीवीपुर को जा रहे थे। तभी घोसी मधुबन रोड पर जामडीह गांव के पास सामने से आ रही एक बोलेरो से उनकी टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में बाइक सवार तीनों युवकों की मौत हो गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित