मऊ , अप्रैल 2 -- उत्तर प्रदेश में मऊ जिले के सरायलखंसी थाना क्षेत्र में गुरुवार दोपहर अज्ञात कारणों से लगी आग में लगभग 8 बीघा खड़ी गेहूं की फसल जलकर पूरी तरह राख हो गई।

पुलिस ने बताया कि डुमरांव व कुम्भापुर ग्राम पंचायत क्षेत्र में अचानक खेतों में आग भड़क उठी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और कई किसानों की फसल को अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में सत्यनारायण सिंह और राम अवध सिंह सहित अन्य किसानों की खड़ी फसल पूरी तरह नष्ट हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची और नुकसान का आकलन शुरू कर दिया है। प्रशासन द्वारा शासन को रिपोर्ट भेजी जा रही है, ताकि प्रभावित किसानों को राहत उपलब्ध कराई जा सके। ग्रामीणों ने प्रशासन से शीघ्र मुआवजा देने की मांग की है, जिससे किसानों को हुए नुकसान की भरपाई हो सके।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित