मऊ , अप्रैल 19 -- उत्तर प्रदेश में मऊ जिले की मोहम्मदाबाद गोहना कोतवाली पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के मामले में वांछित एक बाल अपचारी को गिरफ्तार कर लिया। उसकी तलाश पुलिस को काफी समय से थी।
पुलिस अधीक्षक कमलेश बहादुर के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत रविवार को थाना मोहम्मदाबाद पुलिस क्षेत्र में चेकिंग और गश्त कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने भातकोल तिराहे से वांछित बाल अपचारी को पुलिस अभिरक्षा में ले लिया।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार बाल अपचारी शिवम सिंह पुत्र सचिदानंद सिंह निवासी अल्लीपुर, थाना मोहम्मदाबाद, जनपद मऊ है। उसके विरुद्ध मुकदमा अपराध संख्या 117/25 के तहत धारा 65(1), 351(3) बीएनएस तथा 3/4(2) पॉक्सो एक्ट में मामला दर्ज है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित