मऊ , मार्च 05 -- उत्तर प्रदेश के मऊ जिले में पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में गुरुवार को पुलिस लाइन परिसर में पुलिस कर्मियों ने हर्षोल्लास के साथ होली का पर्व मनाया। पुलिस लाइन परिसर में आयोजित कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक डॉ. इलामारन के नेतृत्व में पुलिसकर्मियों ने धूमधाम से होली खेली। इस दौरान रंग, अबीर और गुलाल के साथ पानी की बौछारों के बीच संगीत की धुन पर पुलिस अधिकारी और कर्मचारी झूमते नजर आए।

कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार, क्षेत्राधिकारी नगर क्रिश राजपूत, क्षेत्राधिकारी मधुबन अंजनी कुमार पाण्डेय, क्षेत्राधिकारी मुहम्मदाबाद शीतला प्रसाद पाण्डेय, क्षेत्राधिकारी लाइन दिनेश दत्त मिश्र सहित समस्त थाना एवं शाखा प्रभारी मौजूद रहे।

इस अवसर पर पुलिस कार्यालय और पुलिस लाइन के अधिकारी व कर्मचारियों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं और होली के मधुर गीतों पर उत्साह के साथ ठुमके लगाए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित