मऊ , अप्रैल 02 -- उत्तर प्रदेश में मऊ जिले के घोसी कोतवाली क्षेत्र में गुरुवार तड़के एक युवक ने अपने ही पिता की लाठी से पीट-पीटकर हत्या कर दी। पुलिस सूत्रों ने बताया कि ग्राम सभा इन्द्रपुर निवासी बसाऊ राम (50) अपने घर में सो रहे थे। इसी दौरान भोर में उनके पुत्र हरिकेश ने उन पर लाठियों से हमला कर दिया। शोर सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे और गंभीर रूप से घायल बसाऊ राम को तत्काल चिकित्सक के पास ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने बताया कि हत्या के कारणों का अभी स्पष्ट रूप से पता नहीं चल सका है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी पुत्र मानसिक रूप से अस्वस्थ है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी हरिकेश को गिरफ्तार कर लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित