एडिलेड , फरवरी 21 -- स्मृति मंधाना (82) और जेमिमाह रॉड्रिग्स (59) की आतिशी बल्लेबाजी के दम पर भारतीय महिला टीम ने शनिवार को तीसरे टी-20 मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच विकेट पर 176 रनों का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया।
आज यहां भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम को किम गार्थ ने तीसरे ओवर में शेफाली वर्मा (सात) को आउट कर पहला झटका दिया। ऐसे समय में बल्लेबाजी करने आयी जेमिमाह रॉड्रिग्स ने स्मृति मंधाना के साथ पारी को संभाला और तेजी के साथ रन भी बटोरे। दोनों बल्लेबाजों के बीच दूसरे विकेट लिए 121 रनों की साझेदारी हुई। 17वें ओवर में ऐनाबेल सदरलैंड ने स्मृति मंधाना को आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित