शिवपुरी , फरवरी 12 -- मध्यप्रदेश के शिवपुरी शहर के प्राचीन नवग्रह मंदिर से चोरों द्वारा राधा कृष्ण की मूर्ति चोरी कर ली गई।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि फिजिकल कॉलेज थाना अंतर्गत नवग्रह मंदिर से कल देर रात अष्टधातु की राधा कृष्ण की प्रतिमा, दान पेटी से नगद राशि तथा अन्य सामग्री चोरों द्वारा चोरी कर लिए जाने की सूचना प्राप्त हुई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर कार्रवाई शुरू की है।

ये मंदिर शहर का काफी पुराना मंदिर है। धर्मस्व विभाग द्वारा इसे दोबारा बनवाया गया है, जिसके बाद इसकी सुंदरता देखते ही बनती है। लोगों में इस मंदिर के प्रति काफी श्रद्धा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित