हनुमानगढ़ , अप्रैल 25 -- राजस्थान में हनुमानगढ़ जिले के पल्लू शहर में स्थित माता ब्राह्मणी के प्रसिद्ध मंदिर में अपने परिवार के साथ दर्शन करने के लिए आई एक महिला के गले में पहनी सोने की चेन एक महिला ने कथित तौर पर चुरा ली।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि घटना मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। पुलिस ने अज्ञात महिला के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
पुलिस ने बताया कि रेखा सोनी नाम की महिला शुक्रवार दोपहर में माता ब्रह्माणी मंदिर के दर्शन करने के लिए आई थी। आरोप है कि गर्भगृह में दर्शन करने के दौरान रेखा के गले में पहनी सोने की एक महिला ने चुरा ली। पुलिस आरोपी महिला की तलाश कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित