मुरैना , फरवरी 12 -- मध्यप्रदेश के मुरैना जिले की सिविल लाइंस पुलिस थाना क्षेत्र में ग्रामीणों ने मंदिर से चोरी करते हुए एक चोर को रंगे हाथ पकड़कर पुलिस के हवाले किया है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार मानसिंह का पूरा स्थित प्राचीन सिद्धबाबा मंदिर में कल रात अज्ञात तीन चोर चोरी करने के लिए घुसे लेकिन किसी ग्रामीण ने उन्हें देख लिया। तब उस ग्रामीण ने अन्य ग्रामीणों की मदद से एक चोर को रंगे हाथ पकड़ लिया ,जबकि उसके दो साथी अंधेरे का लाभ उठाकर भागने में सफल हो गए।

पुलिस के अनुसार मान्यता है कि सिद्धबाबा मंदिर पर श्रद्धालु बाबा को नोटों की माला पहनाकर आशीर्वाद लेते हैं। पहले भी मंदिर से बाबा के गले से नोटों की मालाओं की चोरी हो चुकी है। बताया गया है कि इस घटना से पूर्व भी किसी श्रद्धालु ने बाबा को नोटों की माला पहनाई थी, जिसकी भनक चोरों को लग गई ओर उसी माला को चुराने कल देर रात चोर माला पर हाथ साफ करते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया।

पुलिस गिरफ्तार चोर से अन्य मंदिरों में हुई चोरी की वारदातों के बारे में कड़ाई से पूछताछ कर रही है ओर उसके अन्य दो साथियों की तलाश कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित