भिण्ड , जनवरी 28 -- मध्यप्रदेश के पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री तथा भिण्ड जिले के प्रभारी मंत्री प्रहलाद पटेल ने बुधवार को गोहद विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत श्री रघुनाथ जी मंदिर, विजयराम धाम खनेता पहुंचकर विधिवत पूजा-अर्चना की।

प्रभारी मंत्री प्रहलाद पटेल ने खनेता धाम में श्री रघुनाथ जी के दर्शन एवं पूजन कर प्रदेश की सुख-समृद्धि, सामाजिक समरसता, शांति एवं सद्भावना के लिए प्रार्थना की। मंदिर दर्शन के उपरांत उन्होंने श्रीधाम के मठाधीश्वर जगदगुरु रामानुजाचार्य श्री स्वामी राघवाचार्य जी महाराज से भेंट कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष देवेन्द्र सिंह नरवरिया, जिला पंचायत अध्यक्ष कामना सिंह भदौरिया, कलेक्टर भिण्ड, पुलिस अधीक्षक भिण्ड सहित अन्य अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित