पटना , जनवरी 06 -- राष्ट्रीय जनता दल (राजद) प्रवक्ता चित्तरंजन गगन ने बिहार सरकार के ग्रामीण कार्य मंत्री अशोक चौधरी के संपत्ति से सम्बंधित हलफनामे पर तंज कसते हुए कहा कि श्री चौधरी यदि सम्पत्ति बढ़ाने का जादुई फार्मूला बिहार वसियों को बता दें, तो प्रदेश के अधिकांश लोग गरीबी रेखा से ऊपर आ सकते हैं।

राजद प्रवक्ता ने कहा है कि 2020 में अशोक चौधरी ने मंत्री बनने से पहले अपने हलफनामे में कुल सम्पत्ति 72. 89 लाख बताई गई थी। उन्होंने कहा कि 2026 में उनकी तरफ से दिए गए विवरण में कुल सम्पत्ति 22 करोड़ बताई गई है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में 2020 में गठित राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की सरकार में श्री चौधरी सबसे कम सम्पत्ति बाले मंत्री थे, जबकि 2025 में बनी सरकार में वे सम्पति के मामले में उपर से दूसरे नंबर पर हैं। बिहार सरकार के मंत्रियों में उनसे ज्यादा सम्पत्ति केवल रमा निषाद के पास है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित