पुणे , फरवरी 09 -- भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की मंजूषा नागपुरे सोमवार को पुणे की महापौर निर्विरोध चुनी गयी।
रिपब्लिकन पार्टी (आरपीआई) से ताल्लुक रखने वाले और भाजपा के चुनाव चिह्न पर चुनाव जीतने वाले परशुराम वाडेकर को उप-महापौर चुना गया।
राकांपा की शीतल सावंत और कांग्रेस की अश्विनी लांडगे ने महापौर पद के चुनाव से अपना नाम वापस ले लिया, जबकि राकांपा के दत्तात्रेय बहिरत और कांग्रेस के साहिल केदारी ने उप महापौर के चुनाव से नाम वापस ले लिया। चूंकि पुणे नगर निगम में भाजपा के पास पूर्ण बहुमत है, इसलिए चुनाव होता भी तो सुश्री नागपुरे और श्री वाडेकर की जीत निश्चित थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित