हरिद्वार , मार्च 25 -- उत्तराखंड के हरिद्वार में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली मंगलौर पुलिस ने एक नशा तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 5.53 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की है।

वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर अवैध मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में कोतवाली मंगलौर प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने क्षेत्र में सघन जांच अभियान चलाया।

जांच के दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध युवक को रोका और तलाशी लेने पर उसके पास से 5.53 ग्राम स्मैक बरामद हुई। पूछताछ में आरोपी की पहचान साजिद हसन पुत्र शहीद के रूप में हुयी है। वह बहारी किला, लंढौरा, थाना मंगलौर का रहने वाला है।

पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध इसे मादक औषधि और मनःप्रभावी पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस ने कहा है कि नशे के कारोबार में लिप्त लोगों के खिलाफ अभियान आगे भी इसी तरह जारी रहेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित