रांची , जनवरी 12 -- झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने केन्द्रीय शहरी विकास मंत्री मनोहर लाल खट्टर के बयान पर तंज कसा है।

श्री महतो ने कहा कि मनरेगा के नाम बदलने के खिलाफ कांग्रेस के राष्ट्रव्यापी आंदोलन से घबराई भाजपा अब अपने केन्द्रीय मंत्रियों को झूठ बोलने में लगाई है। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार के साथ सत्ता का दुरुपयोग और अहंकार का जहर बीजेपी के राजनीत में ऊपर से नीचे तक फैल चुका है।

श्री महतो ने तंज कसते हुए कहा कि यह वही भाजपा है जो तीन कृषि काले कानून का भी फायदा घुम-घुमकर बता रही थी, जातीय जनगणना नहीं कराने का कारण बता रही थी अब वहीं भाजपा फिर से एक बार मनरेगा पर झूठ फैला रही है। उन्होंने कह कि बायोमेट्रिक को पारदर्शिता के बजाय बहिष्करण का हथियार बनाया जा रहा है, जिससे गरीब और कम पढे लिखे मजदूर रोजगार से वंचित रह जाएंगे। राज्य सरकार के सहमति के बिना वित्तीय जिम्मेवारी तय करना अनुछेद 258 का उल्लंघन है जो पूरी तरह संघीय ढांचा पर पूरी तरह पराहार है। नया कानून गरीबी उन्मूलन की सबसे सफल और ऐतिहासिक योजना मनरेगा को खत्म करने की एक सोची समझी साजिश है।

श्री महतो ने खट्टर को यह याद दिलाते हुए बताया कि 2005 में मनरेगा सर्वसम्मति से पारित हुआ था और इसका मसौदा स्थायी समिति को भेजा गया था जिसके तत्कालीन अध्यक्ष भाजपा नेता कल्याण सिंह ही थे समिति की सिफारिशों को स्वीकार करके ही कानून लागू किया गया था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित