भोपाल , अक्टूबर 16 -- संस्था वशिष्ठ योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा अनुसंधान परिषद, भोपाल द्वारा आगामी 22 अक्टूबर को श्री गोवर्धन महोत्सव का भव्य आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन गोवर्धन पूजा के दिन शाम 5 बजे से राजधानी के 1100 क्वार्टर, अरेरा कॉलोनी स्थित न्यू कैंपियन स्कूल के सामने प्रारंभ होगा।

कार्यक्रम में श्री गोवर्धन महाराज की पूजन, आरती, भजन संध्या तथा तत्पश्चात प्रसादी भंडारा का आयोजन किया जाएगा। भगवान गिर्राज को अन्नकूट एवं छप्पन भोग अर्पित किए जाएंगे।

संस्था के अध्यक्ष एडवोकेट प्रमोद सक्सेना ने बताया कि हमारी मूल संस्कृति गांव से जुड़ी हुई है, किंतु शहरीकरण के कारण वह धीरे-धीरे विलुप्त होती जा रही है। नई पीढ़ी को हमारे प्राचीन तीज-त्योहारों से जोड़ने के उद्देश्य से संस्था द्वारा यह आयोजन किया जा रहा है। साथ ही यह कार्यक्रम सामाजिक समरसता के संदेश को भी सशक्त करेगा।

संस्था के संयोजक डॉ. अनिल पचौरी ने बताया कि भगवान गिर्राज महोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। इसमें रंगारंग आतिशबाजी और बनारस से आए कलाकारों द्वारा रासलीला का भी भव्य आयोजन होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित