आरा , जनवरी 30 -- बिहार में भोजपुर जिले के सभी निकासी एवं व्ययन पदाधिकारियों के लिए शुक्रवार को वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) कटौती एवं विवरणी दाखिल करने से संबंधित एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।

राज्य कर संयुक्त आयुक्त,शाहाबाद अंचल, आरा ने समाहरणालय सभागार में आयोजित कार्यशाला के दौरान प्रतिभागियों को जीएसटी नियमों, कटौती की प्रक्रिया, समय पर विवरणी दाखिल करने की अनिवार्यता तथा अनुपालन से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियाँ विस्तार से बताई, जिससे शासकीय कार्यों में पारदर्शिता एवं वित्तीय अनुशासन सुनिश्चित किया जा सके।

इस अवसर पर राज्य कर संयुक्त आयुक्त नरेश कुमार, सहायक आयुक्त वाणिज्य कर, जिले के सभी निकासी एवं व्ययन पदाधिकारी सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित