प्रयागराज , जनवरी 28 -- उत्तर प्रदेश के प्रयागराज के मेजा में मां शीतला धाम महोत्सव 2026 का शुभारंभ हो गया है।

बुधवार को भोजपुरी अभिनेता एवं भाजपा सांसद मनोज तिवारी, भोजपुरी अभिनेता व गोरखपुर के सांसद रवि किशन मोहत्सव में शामिल होंगे। दोनों सांसद व एक्टर मां शीतमा धाम में जुटे हजारों श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए उनके लिए भक्ति गीत गाएंगे।

कार्यक्रम स्थल पर सुबह से ही भीड़ जुटनी शुरू हो गई है। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। पूरे परिसर को फूलों से सजाया गया है।प्रयागराज के मेजा तहसील क्षेत्र के कुंवरपट्टी स्थित सोना भवन परिसर में 26 जनवरी को मां शीतला महोत्सव 2026 का शुभारंभ हुआ। यह महोत्सव 30 जनवरी तक चलेगा। आयोजकों ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा, स्वास्थ्य और सेवा के लिए व्यापक इंतजाम किए हैं।

आयोजक राजू भैया ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी लाखों लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई है। उन्होंने अनुमान जताया कि एक लाख से अधिक भीड़ एकत्रित होने की संभावना है, जिसके लिए सभी आवश्यक बंदोबस्त किए जा चुके हैं।श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए 10 लाख रुपये का बीमा कराया गया है।इसके अतिरिक्त, मेडिकल टीम, परिवहन सुविधा, अग्निशमन दल, वाटर ट्रांसपोर्ट और पुलिस व्यवस्था भी उपलब्ध कराई गई है। महोत्सव में 200 पुलिस मित्र और राजू भैया की 1000 सदस्यों की टीम भी तैनात है।इससे पहले 26 जनवरी को शोभा यात्रा और पंचांग पूजन संपन्न हुआ। 27 जनवरी को वेदी रचना के साथ मानस पारायण का शुभारंभ किया गया।महोत्सव का समापन 30 जनवरी को शिवशक्ति समर्चा, सवा लाख पार्थिव शिवलिंग पूजन, पूर्णाहुति और विशाल भंडारे के साथ किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित