मुंबई, 02अक्टूबर (वार्ता) बॉलीवुड अभिनेत्री भूमि पेडनेकर ने जम्मू में बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए क्राउडफंडिंग अभियान की शुरुआत की है।
भूमि पेडनेकर हाल ही में बाढ़ प्रभावित जम्मू गईं और ज़रूरतमंदों की मदद के लिए आगे आईं। उन्होंने प्रभावित परिवारों के लिए क्राउडफंडिंग अभियान शुरू किया है, जिससे पीड़ितों को उम्मीद और सहारा मिल रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित