माले (मालदीव) , अप्रैल 02 -- भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए भूटान को 5-0 से हराकर सैफ अंडर 20 चैंपियनशिप के फाइनल में जगह बना ली है। जहां उसका मुकाबला बंगलादेश से होगा।

नेशनल स्टेडियम में बुधवार रात खेले गये मुकाबले में मौजूदा चैंपियन टीम ने रफ़्तार, सटीकता और जबरदस्त फिनिशिंग से भरा एक शानदार प्रदर्शन किया। इस जीत के साथ ही भारतीय टीम का शुक्रवार को बंगलादेश के खिलाफ फाइनल मुक़ाबला तय हो गया, क्योंकि दूसरे सेमीफाइनल में बंगलादेश ने नेपाल को 1-0 से हराया था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित