बारां , अप्रैल 24 -- राजस्थान में भीषण गर्मी के बीच बारां जिले में गहराते पेयजल संकट को लेकर विधायक प्रमोद जैन भाया ने चिंता जताई है।

श्री भाया ने कहा कि अन्ता, मांगरोल, सीसवाली, अटरू, छबड़ा सहित कई कस्बों एवं ग्रामीण क्षेत्रों में जल आपूर्ति बाधित है, जबकि टैंकर व्यवस्था और हैंडपंप-ट्यूबवेल सुधार के प्रयास भी नाकाफी हैं।

इस संबंध में पूर्व में कई बार प्रशासन को अवगत कराया जा चुका है, लेकिन स्थिति में अपेक्षित सुधार नहीं हुआ। उन्होंने अन्ता-नागदा-बल्देवपुरा, सिंगोला, सायगढ़, सोनवा समेत कई क्षेत्रों में पेयजल परियोजनाओं के सुचारू संचालन पर सवाल उठाए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र सुधार नहीं हुआ तो जनता के साथ सड़क पर उतरकर जनआंदोलन किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित