भीलवाड़ा , फरवरी 06 -- राजस्थान में भीलवाड़ा जिले के फूलियाकलां थाना क्षेत्र में कोठियां गांव में गुरुवार देर रात बदमाशों ने घर में सो रही 88 वर्षीय बुजुर्ग महिला अपहरण कर लिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार परिजनों के जागने पर बदमाश वृद्धा मांगी देवी के हाथ-पैर बांधकर और मुंह में कपड़ा ठूंसकर उन्हें पास के एक गेहूं के खेत में फेंककर फरार हो गए। हालांकि आसपास के लोगों के जागने पर बदमाश वृद्धा द्वारा पहने हुए करीब डेढ़ किलो चांदी के जेवर लूटने में नाकाम रहे। परिजनों ने बताया कि बदमाश पूरी तैयारी के साथ आए थे। वारदात को अंजाम देने से पहले उन्होंने मांगी देवी के घर सहित आसपास के करीब आठ मकानों की कुंडी बाहर से लगा दी थी, ताकि शोर मचने पर कोई बाहर न निकल सके। रात करीब डेढ़ बजे जब घर की बहू पानी पीने उठी, तब हलचल महसूस हुई और घटना का पता चला।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित