भीलवाड़ा , जनवरी 22 -- राजस्थान में भीलवाड़ा जिले के मंगरोप थाना क्षेत्र में कुम्हारिया गांव में गुरुवार को तेरह दिन से लापता एक व्यक्ति का शव उसके खेत में पेड़ से लटका मिला।

मंगरोप थाना प्रभारी विजय मीणा ने बताया कि रतन लाल गुर्जर (36) नौ जनवरी को घर से लापता हो गया था। परिजनों ने उसकी तलाश की, लेकिन कहीं पता नहीं चला। 19 जनवरी को पिता ने थाने में गुमशुदगी दर्ज करवाई थी।

गुरुवार को रतन के पिता उदयलाल अपने खेत में गए, जहां उन्हें दुर्गंध महसूस हुई। उन्होंने आस पास देखा तो झाड़ियों के बीच खाखरे के पेड़ पर रतन का शव रस्सी और साफी के सहारे झूलता मिला। शव सड़ चुका था। पिता ने तुरंत परिजनों और पुलिस को सूचना दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित