भीलवाड़ा , दिसम्बर 29 -- राजस्थान में भीलवाड़ा में नगर विकास न्यास के दल ने सोमवार को शहर में लंबे समय से बंद कियोस्कों को ध्वस्त कर दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार कार्रवाई के तहत कुल 72 कियोस्कों को तोड़ा गया। नगर विकास न्यास के दस्ता का नेतृत्व निर्माण शाखा के रामप्रसाद ने किया। दल सबसे पहले आरसी व्यास कॉलोनी पहुंचा और छोटी पुलिया के पास आठ कियोस्क तोड़े। इसके बाद चुंगी नाके पर 20 कियोस्कों को ध्वस्त किया गया। तिलक नगर में भी कार्रवाई की गयी, जहां सेक्टर नौ, 11 और सेक्टर 10 में 32 कियोस्कों को नगर विकास न्यास ने हटाया। अधिकारियों ने बताया कि ये सभी कियोस्क लंबे समय से बंद थे और इनसे शहर की साफ-सफाई और यातायात में समस्या उत्पन्न हो रही थी।

इस कार्रवाई के बाद नगर विकास न्यास ने साफ किया कि बंद और उपयोग में न आने वाले कियोस्कों को शहर में जगह खाली करने और अव्यवस्था रोकने के लिए हटाया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित