भीलवाड़ा, 17 (वार्ता) राजस्थान के भीलवाड़ा में पुलिस ने एक तस्कर को गिरफ्तार करके उससे एक किलोग्राम अफीम और 16 लाख रुपये बरामद किये हैं।
पुलिस सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि मुखबिर की सूचना पर पुलिस दल ने रोडवेज बस स्टैंड परिसर में सघन तलाशी अभियान चलाया। तलाशी के दौरान देराम राम चौधरी (69), निवासी जाखड़ों की ढाणी, नारवा (जोधपुर) के पास एक बैग में एक किलो 43 ग्राम अवैध अफीम और 16 लाख रुपये की नकदी पायी गयी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित