भीलवाड़ा , मार्च 21 -- राजस्थान में भीलवाड़ा जिले के शंभूगढ़ थाना क्षेत्र में शनिवार को करंट लगने से एक किसान की मौत हो गई।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि आकड़सादा निवासी गोपाल प्रजापत (40) सुबह फसल की सिंचाई करने के लिए सिजारे के खेत पर गया था। जब वह काफी देर तक घर नहीं लौटा, तो उसका छोटा भाई दिनेश उसे देखने खेत पहुंचा। वहां गोपाल बिजली के स्टार्टर के पास अचेत अवस्था में पड़ा मिला।
पुलिस ने बताया कि आनन-फानन में उसे आसींद अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित