भीलवाड़ा , फरवरी 25 -- राजस्थान में भीलवाड़ा में शहर की यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाने और तंग रास्तों को अतिक्रमण मुक्त करने के लिए नगर निगम ने बुधवार से अपना अभियान तेज कर दिया है।

निगम के दल ने सुबह काबरा किराने वाली गली से लेकर पुराने हरिभाई कचोरी वाली रोड तक विशेष कार्रवाई करते हुए अवैध कब्जों को जमींदोज किया। काफी समय से इस मार्ग पर व्यापारियों और स्थानीय लोगों द्वारा सड़क सीमा में अस्थाई कब्जे कर लिए गये थे, जिससे आवागमन में भारी परेशानी हो रही थी। निगम का दल मौके पर पहुंचा और सड़क पर रखे सामान और अवैध निर्माणों को हटवाया।

सूत्रों ने बताया कि कार्रवाई के बाद यह मार्ग अब पूरी तरह साफ नजर आ रहा है, जिससे आमजन ने राहत की सांस ली है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित