अलवर , फरवरी 24 -- राजस्थान में खैरथल तिजारा जिले के भिवाड़ी औद्योगिक क्षेत्र में कंपनी में घुसकर लाखों रुपये के कॉपर वायर एवं अन्य सामान चोरी करने वाले गिरोह के एक और आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

इससे पहले वारदात को अंजाम देने वाले मुख्य आरोपी को भी पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है।

पुलिस अधीक्षक भिवाड़ी मनीष चौधरी ने मंगलवार को बताया कि परिवादी हरप्रीत सिंह ने शिकायत की थी कि उनकी कंपनी में 19 जनवरी की रात अज्ञात बदमाशों ने घुसकर करीब छह लाख रुपये मूल्य के एल्युमिनियम, तांबे के तार और अन्य सामान चोरी कर लिया।

इस पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी सन्नी कुमार महतो निवासी जिला बेगूसराय (बिहार), जो फिलहाल भिवाड़ी में निवासरत है, को गिरफ्तार किया है। आरोपी से पूछताछ जारी है और उसके अन्य साथियों की तलाश की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित