अलवर , अप्रैल 19 -- राजस्थान में खैरथल-तिजारा जिले के औद्योगिक इलाके भिवाड़ी-खुशखेड़ा में शनिवार देर रात एक तेल फैक्ट्री में अचानक आग लग गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार देर रात करीब बारह बजे श्री विजय इंडस्ट्रीज नामक ऑयल निर्माण फैक्ट्री में अचानक आग लग गई और कुछ ही मिनटों में लपटों ने पूरी फैक्ट्री को अपनी चपेट में ले लिया।भीषण रुप ले लिया।
रात का समय होने के कारण फैक्ट्री में काम बंद था और इससे किसी जनहानि की सूचना नहीं है। हालांकि फैक्ट्री परिसर में बने श्रमिक क्वार्टरों में एक दर्जन से अधिक मजदूर सो रहे थे, जिन्होंने फैक्ट्री में आग की लपटें देखकर मालिक और प्रशासन को सूचना दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित