अलवर , फरवरी 26 -- राजस्थान में खैरथल तिजारा जिले के भिवाड़ी के खुशखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र में गत 16 फरवरी को एक अवैध पटाखा फैक्ट्री में आग लगने से घायल हुए एक और श्रमिक की मौत हो गई। इस अग्निकांड में अब मृतकाें की संख्या बढ़कर नौ हो गई है।
खैरथल पुलिस अधीक्षक मनीष चौधरी ने गुरुवार को बताया कि भिवाड़ी की खुशखेड़ा स्थित औद्योगिक क्षेत्र में गारमेंट की अवैध पटाखा फैक्ट्री में 16 फरवरी को विस्फोट के बाद आग लग गई थी। इससे सात श्रमिकों की मौके ही पर मौत हो गयी जबकि चार श्रमिक घायल हुए थे। जिसमें से दो को अस्पताल से छुट्टी मिल गई। जबकि दो का दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में इलाज किया जा रहा था।
उन्होंने बताया कि दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में इलाज के दौरान बिहार के मोतिहारी के निवासी झुन्नू ने दम तोड़ दिया। इससे पहले रविवार को इसी अस्पताल में भर्ती घायल अनूप पासवान की मौत हो गयी थी।
श्री चौधरी ने बताया कि दिल्ली में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द किया जाएगा। इस हादसे में अब तक तीन आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुके है। तीनों से लगातार पुलिस पूछताछ कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित