भावनगर , दिसंबर 27 -- पश्चिम रेलवे में गुजरात के भावनगर मंडल से होकर चलने वाली चार जोड़ी स्पेशल ट्रेनों के फेरे विस्तारित करने का निर्णय लिया गया है।

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अतुल कुमार त्रिपाठी ने शनिवार को बताया कि पश्चिम रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए भावनगर मंडल से होकर चलने वाली चार जोड़ी 'स्पेशल ट्रेनों' के फेरे विस्तारित किये हैं।

ट्रेन संख्या 09208/09207 भावनगर-बान्द्रा-भावनगर साप्ताहिक स्पेशल: ट्रेन संख्या 09207 बांद्रा टर्मिनस-भावनगर स्पेशल, जिसे पहले 26 दिसंबर तक अधिसूचित किया गया था, अब उसे 27 फरवरी तक बढ़ा दिया गया है। इसी प्रकार, ट्रेन संख्या 09208 भावनगर-बांद्रा टर्मिनस स्पेशल, जिसे पहले 25 दिसंबर तक अधिसूचित किया गया था, अब उसे 27 फरवरी तक बढ़ा दिया गया है।

ट्रेन संख्या 09212/09211 बोटाद-गांधीग्राम-बोटाद दैनिक स्पेशल (अनारक्षित): ट्रेन संख्या 09211 गांधीग्राम-बोटाद स्पेशल जिसे पहले 31 दिसंबर तक अधिसूचित किया गया था, अब उसे 28 फरवरी, 2026 तक बढ़ा दिया गया है। इसी तरह, ट्रेन संख्या 09212 बोटाद-गांधीग्रम स्पेशल जिसे पहले 31 दिसंबर तक अधिसूचित किया गया था, अब उसे 28 फरवरी तक बढ़ा दिया गया है।

ट्रेन संख्या 09215/09216 गांधीग्राम-भावनगर-गांधीग्राम दैनिक स्पेशल (अनारक्षित): ट्रेन संख्या 09216 भावनगर-गांधीग्राम स्पेशल जिसे पहले 31 दिसंबर तक अधिसूचित किया गया था, अब उसे 28 फरवरी तक बढ़ा दिया गया है। इसी तरह, ट्रेन संख्या 09215 गांधीग्राम-भावनगर स्पेशल जिसे पहले 31 दिसंबर तक अधिसूचित किया गया था, अब उसे 28 फरवरी तक बढ़ा दिया गया है।

ट्रेन संख्या 09529/09530 धोला-भावनगर-धोला दैनिक स्पेशल (अनारक्षित): ट्रेन संख्या 09529 धोला-भावनगर स्पेशल जिसे पहले 31 दिसंबर तक अधिसूचित किया गया था, अब उसे 28 फरवरी, 2026 तक बढ़ा दिया गया है। इसी तरह, ट्रेन संख्या 09530 भावनगर-धोला स्पेशल जिसे पहले 31 दिसंबर तक अधिसूचित किया गया था, अब उसे 28 फरवरी तक बढ़ा दिया गया है।

गौरतलब है कि धोला-भावनगर-धोला दैनिक स्पेशल ट्रेन भावनगर टर्मिनस स्टेशन पर पीट लाइन की मरम्मत के लिए चल रहे कार्य की वजह से 25 जनवरी तक के लिए निरस्त की गयी है, इस कारण से यह ट्रेन कार्य पूर्ण होने के पश्चात 26 जनवरी से 28 फरवरी, 2026 तक के लिए विस्तारित की गयी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित