भावनगर , जनवरी 30 -- पश्चिम रेलवे में गुजरात के भावनगर रेलवे मंडल पर शहीद दिवस के अवसर शुक्रवार को पर दो मिनट का मौन रखकर वीर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई।
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अतुल कुमार त्रिपाठी ने बताया कि देश के स्वतंत्रता संग्राम में अपने प्राणों की आहुति देने वाले अमर शहीदों की स्मृति में भावनगर मंडल पर आज शहीद दिवस श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मंडल कार्यालय, रेलवे स्टेशनों, हेल्थ यूनिटों तथा कोचिंग डिपो सहित मंडल के सभी प्रतिष्ठानों में पूर्वाह्न 1100 बजे दो मिनट का मौन रखकर वीर शहीदों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
शहीद दिवस के उपलक्ष्य में मंडल कार्यालय में मौन अवधि के प्रारंभ एवं समाप्ति पर सायरन बजाकर सभी विभागीय कर्मचारियों को सचेत किया गया, जिससे कार्यक्रम का अनुशासित एवं गरिमामय आयोजन सुनिश्चित हो सके। इस अवसर पर मंडल कार्यालय के लॉबी में मंडल रेल प्रबंधक दिनेश वर्मा, अपर मंडल रेल प्रबंधक हिमाँशु शर्मा सहित मंडल के सभी अधिकारी एवं कर्मचारियों ने एकत्र होकर दो मिनट का मौन रखकर देश के लिए अपने प्राण न्यौछावर करने वाले वीर शहीदों को नमन किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित