भावनगर , फरवरी 04 -- पश्चिम रेलवे के भावनगर रेल मंडल में आवश्यक मरम्मत कार्य हेतु अस्थायी यातायात परिवर्तन किया जाएगा।
मंडल रेल प्रवक्ता ने बुधवार को बताया कि भावनगर मंडल के अंतर्गत साबरमती-बोटाद रेल खंड में स्थित लेवल क्रॉसिंग (एलसी) संख्या 95 पर आवश्यक बड़े मरम्मत एवं सुरक्षा संबंधी कार्य किए जाने हैं। इस कार्य के कारण सड़क यातायात को पांच फरवरी को रात्रि 2000 बजे से छह फरवरी को सायं 1700 बजे तक अस्थायी रूप से प्रतिबंधित किया जाएगा। उक्त अवधि के दौरान यात्रियों एवं वाहन चालकों की सुविधा एवं सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए वैकल्पिक मार्गों की व्यवस्था की गई है, जिसका विवरण निम्नानुसार है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित