भावनगर , दिसंबर 29 -- भावनगर-बान्द्रा साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन के फेरे विस्तारित करने का निर्णय लिया गया है।

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अतुल कुमार त्रिपाठी ने सोमवार को बताया कि पश्चिम रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए गुजरात के भावनगर टर्मिनस स्टेशन से प्रत्येक गुरुवार को चलने वाली भावनगर-बान्द्रा साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन के फेरे को विस्तारित करने का निर्णय लिया है। ट्रेन संख्या 09207 बांद्रा टर्मिनस-भावनगर स्पेशल, जिसे पहले 26 दिसंबर तक अधिसूचित किया गया था, अब उसे 27 फरवरी, 2026 तक बढ़ा दिया गया है।

यह ट्रेन बान्द्रा टर्मिनस स्टेशन से प्रत्येक शुक्रवार को पूर्वाह्न 0930 बजे प्रस्थान करती है और उसी दिन रात्रि 2345 बजे भावनगर टर्मिनस पहुंचती है।

इसी प्रकार, ट्रेन संख्या 09208 भावनगर-बांद्रा टर्मिनस स्पेशल, जिसे पहले 25 दिसंबर तक अधिसूचित किया गया था, अब उसे 26 फरवरी तक बढ़ा दिया गया है। यह ट्रेन भावनगर टर्मिनस स्टेशन से प्रत्येक गुरूवार को दोपहर 1450 बजे प्रस्थान करती है और अगले दिन प्रातः 0600 बजे बान्द्रा टर्मिनस पहुंचती है।

ट्रेन संख्या 09208/09207 की बुकिंग 30 दिसंबर मंगलवार से सभी पीआरएस काउंटरों और आईआरसीटीसी वेबसाइट पर शुरू होगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित