शिवपुरी , अप्रैल 04 -- मध्यप्रदेश में शिवपुरी जिले के तेंदुआ थाना क्षेत्र के जंगल के पास आज शनिवार को महुआ बीनने गए एक ग्रामीण पर भालू ने हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया।वन विभाग के सूत्रों के अनुसार कोटा नाका गांव निवासी एक बुजुर्ग ग्रामीण महुआ बीनने जंगल में गए थे। इसी दौरान भालू ने अचानक हमला कर दिया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। विभाग द्वारा बार-बार चेतावनी के बावजूद ग्रामीणों के जंगल में जाने से जंगली जानवरों के हमले का खतरा बना रहता है। घायल ग्रामीण को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय शिवपुरी लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए ग्वालियर रेफर कर दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित