बारां , मार्च 08 -- राजस्थान में बूंदी में आयोजित भारत विकास परिषद के दक्षिण- पूर्वी प्रांतीय उत्सव के तहत उत्कृष्टता सम्मान समारोह में भारत विकास परिषद बारां शाखा को वर्षभर किये गये उल्लेखनीय सेवा कार्यों के लिए सम्मानित किया गया।

समारोह में बारां शाखा से अध्यक्ष नरेश खंडेलवाल, सचिव हितेश खंडेलवाल, कोषाध्यक्ष अंबिका प्रकाश शर्मा, प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य मुकेश गुप्ता तथा प्रांतीय सदस्य पराग टोंग्या उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान सचिव ने प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए वर्ष भर संचालित सामाजिक, सेवा एवं जनहित गतिविधियों का विवरण दिया गया। कार्यक्रम में परिषद द्वारा किए जा रहे सेवा कार्यों की सराहना करते हुए पदाधिकारियों ने समाज सेवा के इस अभियान को निरंतर आगे बढ़ाने का संकल्प व्यक्त किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित