नयी दिल्ली , अप्रैल 09 -- भारतीय पुरुष राष्ट्रीय फुटबॉल टीम लंदन में 26 से 30 मई चलने वाले चार देशों के मैत्री टूर्नामेंट यूनिटी कप 2026 में हिस्सा लेगी।

यह टूर्नामेंट लंदन में स्थित चार्ल्टन एथलेटिक फुटबाल क्लब के घरेलू मैदान 'द वैली' में खेला जायेगा। इस चार-देशीय मैत्रीपूर्ण टूर्नामेंट में भारत, नाइजीरिया, जमैका और जिम्बाब्वे शामिल होंगे।

भारत 27 मई को दूसरे सेमीफाइनल में जमैका से भिड़ेगा। नाइजीरिया और जिम्बाब्वे के बीच पहला सेमीफाइनल 26 मई को खेला जाएगा। सेमीफाइनल की विजेता टीम 30 मई को फाइनल में भिड़ेगी।

भारतीय टीम 24 साल बाद इस टूर्नामेंट में वापसी करेगी। भारत ने आखिरी बार 2002 में ब्रिटन में खेला था, तो उसने जमैका के खिलाफ दो मैत्रीपूर्ण मैच खेले थे, जिसमें वॉटफ़ोर्ड में 0-3 से हार मिली थी और वॉल्वरहैम्प्टन में गोल रहित ड्रॉ रहा था। भारत का नाइजीरिया और ज़िम्बाब्वे से पहले कभी सामना नहीं हुआ है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित