नयी दिल्ली , जनवरी 27 -- वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने उम्मीद जतायी है कि भारत-यूरोपीय संघ मुक्त व्यापार समझौता इस वर्ष अमल में आ जायेगा। भारत और यूरोपीय संघ के बीच यहां मंगलवार को 16 वीं शिखर बैठक में मुक्त व्यापार समझौता संपन्न होने की घोषणा के बाद श्री गोयल ने एक संवाददाता सम्मेलन में सवाल के जवाब में कहा ," हमें आशा है कि हम कैलेंडर वर्ष 2026 के भीतर इस समझौते के लागू होने का उत्सव मना सकेंगे।"श्री गोयल ने कहा कि हर समझौते का अपना महत्व होता है और यह एक शानदार समझौता है। दोनों पक्षाें के बीच आज जो चर्चा हुई है इससे से संबंधित कानूनी प्रक्रिया जल्द से जल्द पूरी की जायेगी। उन्होंने कहा कि इस समझौते का 24 भाषाओं में अनुवाद किया जाना है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित