नयी दिल्ली , नवंबर 20 -- केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने गुरुवार को कहा कि यह पहली बार है जब भारत में जन्मे चीते ने सफलतापूर्वक बच्चे पैदा किए हैं।
श्री यादव ने 'एक्स' पर कहा कि 'मुखी' भारत में जन्मी पहली मादा चीता है, इसकी उम्र दो साल नौ महीने है। मुखी ने पांच बच्चों को जन्म दिया है, जो भारत की चीतों का अस्तिव फिर से स्थापित करने की पहल की दिशा में यह एक ऐतिहासिक पल है।
उन्होंने बताया कि हाल के इतिहास में यह पहली बार है जब भारत में जन्मे चीते ने सफलतापूर्वक बच्चे पैदा किए हैं। यह घटना भारतीय वातावरण में इस प्रजाति के अनुकूलन, स्वास्थ्य और लंबे समय तक चलने की मज़बूत निशानियों को दिखाती है।
केन्द्रीय मंत्री ने कहा, "यह बड़ी बात भारत में आत्मनिर्भर और जेनेटिकली अलग-अलग तरह के चीतों की आबादी बढ़ने की उम्मीद को और पक्का करती है।"श्री यादव ने कहा कि यह कामयाबी, भारत के संरक्षण प्रयासों और प्रोजेक्ट चीता के भविष्य की उम्मीदों पर भरोसे को और बढ़ाती है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित