जैतो , नवंबर 12 -- भारतीय कपास संघ (सी.ए.आई.) ने वर्ष 2025-26 कपास सीजन के लिए अपने ताजा आंकड़ों में 305 लाख गांठ कपास उत्पादन का अनुमान जताया है, जो 2024-25 की तुलना में 14 लाख गांठ कम है। कपास का सीजन अक्टूबर से सितंबर तक तक होता है।

भारतीय कपास संघ की एक बैठक मंगलवार को संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष अतुल भाई गणतरा की अध्यक्षता में मुंबई में हुई, जिसमें वर्ष 2025-26 सीज़न के नये फसल उत्पादन आंकड़ों और बैलेंस शीट का अनुमान लगाया गया। बैठक में देश भर के सभी राज्यों से लगभग 26 अखिल भारतीय सदस्य बैठक में शामिल हुए।

सीएआई के अनुमान के अनुसार, एक अक्टूबर 2025 को कपास का आरंभिक स्टॉक 60.59 लाख 170 किलोग्राम गांठें हैं। समिति सदस्यों ने सभी मामलों पर विचार-विमर्श किया और देश में चालू कपास सीजन दौरान 305 लाख गांठ कपास उत्पादन का अनुमान लगाया है। एक अक्टूबर से 30 सितंबर 2026 तक आयातित कपास का अनुमान 45 लाख 170 किलोग्राम गांठें है। 45 लाख गांठों में से लगभग पहले तीन महीनों में 25-30 लाख गांठों की शिपमेंट की उम्मीद है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित